चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा और तरंगा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक श्री मोहंती ने राधा गोविंद की पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के पश्चात विधायक ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया और वें लोगों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर पतित पावन दास, पिटला दास, गणेश दत्त, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



