चाकुलिया : चाकुलिया पुलिस ने मंगलवार को बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस वाहन को आता देख ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर फरार हो गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और वाहन मालिक कौन है इसकी पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू की ढूलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी.














