बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल के छह पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज का आयोजन नेशनल हाईवे के नजदीक होटल नटराज में किया गया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है. सरकार ने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर उनकी विकास के प्रति कई योजनाएं पारित की है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाएं और सरकार की योजनाओं को जनता तक कार्यकर्ता पहुंचाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभान्वित करें. कहा की कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ है,कार्यकर्ता सरकार की नीति सिद्धांत का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़े तभी क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा. सम्मेलन में बूथ स्तर तक कमेटी गठन के साथ-साथ संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.(नीचे भी पढ़े)

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक और सरकार की नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने झामुमो का दामन थामा,सभी नये सदस्यों को विधायक ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, हिमांगशू सोम, लाल मोहन मुर्मू, पिंटू दत्त, समित्र ओझा, गणेश हांसदा, सुब्रतो कुमार, कमल दत्त, पतित कपाट, बंकिम नायक, सुनील सिंह, जगदीश साव,मुखिया राम मुर्मू, शांति गोपाल दास, रिंकू कृष्णा प्रधान, जूना सोम, अशोक नायक, दुर्गा मन्ना, राजकुमार पैरा, बिल्लू मन्ना समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
गोपालपुर और कुमारडुबी पंचायत से ये हुए झामुमो में शामिल:झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में गोपालपुर और कुमारडुबी पंचायत से शंकर दत्ता, देव दत्ता, साहू वन विहार दे ,प्रसनजीत दे, दीपू नायक, आशीष बेरा, राजकुमार दत्ता, शिव शंकर वाला, मंगल गिरी, आनंद जाना, कार्तिक धुलाई, गोविंदा बेरा, कन्हाई लाल पात्र, रामजीवन नायक, चंदन संतरा, संजय दत्त, अर्जुन राणा, राजकुमार दत्त, रोबिन चंद्र दत्ता समेत दर्जनों युवाओं ने झामुमो में शामिल हुए. सभी सदस्यों को विधायक श्री महंती ने माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि झामुमो एक परिवार है सभी नये सदस्यों को पार्टी में उचित सम्मान और अधिकार मिलेगा.



