गालूडीह: एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास हाईवे पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे लोडेड एक ट्रक पलट जाने से बड़ा हादसा होते होते बचा. जानकारी के अनुसार धान लदे 709 ट्रक पटमदा से धालभूमगढ़ चावल मील जा रहा था. इसी क्रम में बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास ट्रक का चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के बीचो बीच पलट गया. ट्रक पलटने के बाद धान की बोरियां रोड पर बिखर गया.(नीचे भी पढे)
वहीं ट्रक पलटने से हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, हालांकि ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित है. घटना के बाद ड्राइवर व खलासी दोनों ट्रक को छोड़कर भाग गए. बता दें कि घटना के बाद करीब एक घटे तक यातायात बाधित हो गया.समाचार लिखे जाने तक ट्रक को रोड से हटाया नहीं गया था. ट्रक व बिखरे हुए धान की बोरियां रोड के बीचोंबीच पड़ी हुई थी.











