जादूगोड़ा : छात्र नेता जयराम महतो की गिरफ्तारी के खिलाफ जादूगोड़ा में भी अखिल भारतीय छात्र संघ में भी उबाल है. इधर देर संध्या जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोरकसाई काली मंदिर के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुतला जलाया व रिहाई की मांग की. विदित हो कि झारखंड की हेमंत सरकार की 60- 40 नियोजन नीति का अखिल भारतीय छात्र संघ हाथीविंधा ,जादूगोड़ा का विरोध जता रहे है. वही इसके खिलाफ आंदोलन चला रहे जय राम महतो को गिरफ्तारी का विरोध जता रहे है. (नीचे भी पढ़े)
जिसको लेकर छात्रों ने गुरुवार को जादूगोड़ा स्थित डोरकासाई में रांची में हुई घटित घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया. इस अवसर पर हाथीविधा पंचायत के छात्र नेता मोहन कटियार, विनोद महतो, मानस महतो, धनजय महतो, खितिक महतो, रितिक महतो, आस्तिक महतो, राहुल महतो, अमित महतो, हरमोहन महतो व डॉक्टर शिव चरण महतो समेत काफी संख्या छात्र मौजूद थे.





