चाकलिया: स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत मंगलवार को चाकुलिया नगर पंचायत ने ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’अभियान नगर क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया. विद्यालय में वार्डन को तौलिया एवं हैंडवाश एवं पूर्व में आरआरआर सेंटर में चित्रकारी प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में नपं कर्मियों ने छात्राओं को स्वच्छता के संबंध में बताते हुए कहा कि समय समय पर हाथ धोना चाहिए और हाथ को स्वच्छ रखें, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ घर, स्वच्छ आस-पड़ोस, स्वच्छ सार्वजनिक स्थान, स्वच्छ नालियां और जल स्रोत पर आधारित जानकारी दी गई. विद्यालय के बच्चों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक में लपेटकर कचरा गलियों व खाली स्थानों पर जीवीपी को जन्म देता है, जो बीमारियों का कारण बनते है. (नीचे भी पढ़े)
बच्चों के बीच डस्टबिन प्रयोग से घर-घर कचरा पृथक्करण के बारे में भी जानकारी दी गई. इस मौके पर नगर प्रबंधक अनत खलखो, प्रभात मिंज, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, अभियंता मीता रॉय, सेवानिवृत पीटी टीचर राम स्वरूप यादव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो एवं कार्यालय कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे.



