चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार में विधायक समीर मोहंती की अनुशंसा पर लगे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन शनिवार देर रात में विधायक समीर मोहंती ने स्वीच ऑन कर उद्घाटन किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि नगर विकास फंड से क्षेत्र के जनशक्ति बुक स्टोर से लेकर चिल्ड्रन’एस पार्क, केएनजे हाई स्कूल, एफसीआई गोदाम और आनंद मार्ग स्कूल तक कुल 110 स्ट्रीट लाइट्स लगाएं गये है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समुचित बिजली लाइट व्यवस्था होने से लोगों को सड़क पर आवागमन करने में सहुलियत होगी और स्थानीय निवासियों को अधिक सुरक्षा व सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के विकास के प्रति सचेत है. सरकार विभिन्न योजानाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है. इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार,सीओ नवीन पूरती,मो गुलाब, गोपन परिहारी,गौतम दास,राजा बारिक,संजय सिंह,प्रणव बेरा,संजय घोष,राम बास्के,कौशिक मोहंती समेत अन्य उपस्थित थे.



