जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी में चैतन्य महाप्रभु की सोमवार को 539वीं जयंती मनाई गयी. इस मौके पर आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की ओर शोभा यात्रा में अगुवाई गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ,सुकुमल गोस्वामी ने की. यह प्रभात फेरी वीणापानी क्लब बड़ा गोविंदपुर से डोमजुडी मदन मोहन मंदिर में पहुंचकर समाप्त हो गई.(नीचे भी पढ़े)

इसके पूर्व चैतन्य महाप्रभु के भक्त रास्ते भर नाचते गाते झूमते व चैतन्य महाप्रभु के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की ओर से डॉक्टर सुंदर कल्ट दास, नवदीप दास, विद्या सागर दास, शक्ति पदो दास, हेमंतो दास, हरिहर दास, हरे कृष्णा दास समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.



