चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा में बुधवार को रक्तदान आयोजन समिति केरुकोच एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झाड़खंड के संयुक्त तत्वावधान से केरुकोचा उच्च विद्यालय प्रांगण में चौथे वर्ष रक्तदान शिविर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया फुलमनी मांडी, ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन, डॉ सुजीत घोष, देबी मांडी, कुड़मी संस्कृति विकास समिति अध्यक्ष स्वपन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रक्तदान के लिए 97 लोग ने पंजीकृत कराया, जिसमें महिला 11 एवं पुरुष 75 लोग शामिल हुए. कुल 86 रक्त संग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)
शिविर को सफल बनाने में आयोजन समिति केरुकोचा रक्तदान आयोजन समिति के गणेश पैड़ा, प्रेम घोष, स्वपन घोष, अनुप घोष एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति से ध्रुव कुमार महतो, मिन्टु महतो, भवेष महतो का योगदान सराहनीय रहा. अन्त में स्वपन महतो ने स्थानीय आयोजको एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. रक्तदान महादान है. रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाने के साथ साथ अपना स्वास्थ्य भी बेहतर बनाते हैं.



