चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघ के जिला सचिव गोविन्द गोप की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सभी शिक्षकों ने घेराव में रांची जाने की सहमति दी. (नीचे भी पढ़े)
विधानसभा घेराव में चाकुलिया प्रखंड के सहायक अध्यापक शत् प्रतिशत 06 अगस्त को सुबह पांच बजे चाकुलिया डाक बंगला परिसर से एक बस से जायेंगे. बैठक में भीमचरण हांसदा, शिवनाथ बारीक,कालीपद गोप, खेलाराम मुर्मु, शंकर नायेक, बाबुलाल सोरेन, कारान टुडु, अनिता बेरा, बुलुरानी महतो, गीता रानी महतो, लीली रानी महतो, मालती रानी किस्कु, शिवशंकर गिरी, श्रीकान्त बारीक ,दीपक महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



