चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित नागानल कॉलोनी में काली पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी 30वें वर्ष काली पूजा का भव्य आयोजन करने जा रही है. इसको लेकर रविवार को काली पूजा पंडाल निर्माण स्थल पर भूमि पूजन की गई. पुजारी राज कुमार दुबे ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खूंटी स्थापित की. कमेटी के संरक्षक संदीप चांद ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को ‘भूत बंगला’ की आकर्षक आकृति में बनाया जाएगा. पंडाल निर्माण का कार्य अगले 15 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को मां काली की पूजा, 21 अक्टूबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 22 अक्टूबर को कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम और 23 अक्टूबर को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि 30 वें वर्ष के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी. पंडाल में भव्य तरीके से मां काली की पूजा अर्चना की जाएगी. इस अवसर पर कमेटी के सोनू बेरा, कमल सरदार, अजय नाथ, मोनू मिश्रा, कृष्णा सिंह, अभिजीत दास, सुमन दास, मनसा नाथ, गोपी दास, राहुल सिंह, कौशिक सीट, देवनाथ दास, आकाश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.



