चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पारा स्थित शास्त्री संघ क्लब के तत्वावधान में मां तारा मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर में मां तारा की पूजा अर्चना की गई. पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पूजा के पश्चात शीतला मंदिर मैदान परिसर में भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में बनी खिचड़ी,सब्जी,खीर का भक्तों के बीच वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

हजारों भक्तों ने मैदान में बैठकर भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया. महाप्रसाद वितरण का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर मोहंती ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर किया. इसके पूर्व विधायक ने मां तारा मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि के लिए कामना की. (नीचे भी पढ़े)

वहीं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी पूजा के अंतिम दिन मंदिर पहुंचकर मां तारा की पूजा की और प्रसाद वितरण किया. श्री षाडंगी ने भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर कमेटी के देवाशीष दास,सुबोध पोलाई,नाडू राय,राणा मल्लिक,भूषण बारिक,मलय रूहीदास, सुभाष लोधा,शंकर रूंगटा,मुन्ना सिंह,राजू कर्मकार, झंटू भोल, विशाल बारिक,गौतम दास समेत अन्य उपस्थित थे.



