जादूगोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन को सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा व जमशेदपुर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल ने जनसेवा, राजनीतिक व सामाजिक सक्रियता से प्रभावित होकर झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया. यह सम्मान सैल्यूट तिरंगा कमिटी के निर्णय के बाद जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन आडिटोरियम सौंपी गई. पूर्व मुख्यमत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन सह भाजपा नेत्री इन दिनों पोटका ,चाकुलिया बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं. भाजपा से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली भाजपा नेत्री दुखनी सोरेन लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और जरूरतमंदों को सहयोग करने का प्रयास कर रही हैं. समर्थकों के बीच उन्हें पोटका में उभरते हुए युवा नेत्री के रूप में देखा जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा भाजपा नेत्री दुखनी सोरेन सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय नजर आ रही हैं. उनके समर्थकों के अनुसार वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल होती हैं. किसी परिवार पर अन्याय होने पर वे समय की परवाह किए बिना मदद के लिए पहुंचने का प्रयास करती हैं. समर्थकों का कहना है कि कई मौकों पर वे देर रात तक जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहती हैं. दुखनी सोरेन लगातार पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों में लोगों से संपर्क कर रही हैं. स्थानीय लोगों से मुलाकात कर वे उनकी समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को समझने का प्रयास कर रहे हैं.इसी जनसंपर्क अभियान के कारण उनके समर्थकों का दावा है कि धीरे-धीरे वे लोगों के बीच अपनी जगह बना रही हैं.




