बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के वैद्यनाथ पैलेस परिसर में सोमवार को भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ एक ऐसे देश से है जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरों पर कम निर्भर हो. कहा की इसका लक्ष्य भारत को आर्थिक ,सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना है, ताकि वह आत्मविश्वास से वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सके. उन्होंने कार्यकर्ता और जनता से आह्वान किया कि वह अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी का उपयोग कर देश को मजबूत की दिशा में ले जाएं. देश के जनमानस में स्वभाषा स्वभूषा का भाव होना चाहिए ताकि विश्व के अन्य देशों की भांति भारत भी 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सके.(नीचे भी पढ़े)

स्वदेशी उपयोग ही आत्मनिर्भर भारत की रीढ़: डॉ गोस्वामी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि स्वदेशी के उपयोग को विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें स्वदेशी सामानों का उपयोग में बढ़ावा देना चाहिए ,क्योंकि विदेशी सामानों के उपयोग से पैसा विदेश चला जाता है.उन्होंने कहा कि पर त्योहारों में स्वदेशी सामानों का उपयोग भी आत्मनिर्भर भारत का रीढ़ है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, ज्योत्सनामयी बेरा,राजकुमार कर, सुमन कल्याण मंडल, हरीसाधन मल्लिक, गौरी महतो, मनोरंजन महतो,भक्ति श्री पंडा, कृष्ण पाल, श्रीबत्स घोष, बाप्टू साव, यादव पात्र, अर्चना दास समेत अन्य उपस्थित थे.











