बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत भवन में रविवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़े)
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा की रक्तदान महादान है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्त का दान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है. समाज के युवाओं की यह भागीदारी सराहनीय है. इस अवसर पर शिविर में उत्साह के साथ भूमिज समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भुपति नायक ,मुखिया डोमा नायेक, साधन नायेक, शंभू नायक सहित समाज के कई लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे.







