चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां यौन शोषण मामले में ओझा गुणी करने वाले तांत्रिक पांडे नाग (57) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत हाट करंजिया में फुलमती हैस्सा (43) अपने बेटे का ओझा गुणी करवा रही थी. तभी तांत्रिक ने घर आकर ओझा गुणी करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को पास के तालाब में फेरा लगाकर विसर्जन करने जाये, जिसके लिए उन्होंने मां बेटे को भेज दिया. घर पर फुलमती की बेटी अकेले थी. (नीचे भी पढ़ें)
ओझा गुणी करने वाला तांत्रिक बेटी को भय दिखाकर जबरदस्ती शारीरिक यौवन शोषण किया. जब फुलमती घर लौटी तो उनकी बेटी ने उन्हें सारा बात बताया. मां बेटी दोनों थाना पहुंची और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. जिसपर पुलिस तत्परता दिखाते हुए जगन्नाथपुर के तोडांगहातु से पांडे नाग को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.







