चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के नामोपाड़ा में वर्षो पूर्व निर्मित सरकारी कुंआ जर्जर हो गया है. कुंआ के बगल में ही चबुतरा ध्वस्त हो गया है जिस कारण कुंआ के बगल में ही बड़ा हॉल हो गया है. कुंआ के जर्जर होने से लोगों के बीच पेयजल की समस्या है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में कर कुंआ मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों की शिकायत पाकर गुरूवार को नगर प्रबंधक अनंत खलको, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा और असीम नाथ नामोपाड़ा पहुंचकर जर्जर कुंआ का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)
अधिकारियों ने कहा कि नगर पंचायत फंड में कुंआ निर्माण करने या मरम्मत करने का फंड नहीं है. इस पर ग्रामीणों ने वहां पर सोलर जलमीनार निर्माण करवाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार बनने से भी ग्रामीणों को जल समस्या से निजात मिलेगा. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण जलमीनार निर्माण करवाने के लिए आवेदन नगर पंचायत कार्यालय में जमा करें ताकि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर यहां सोलर जलमीनार निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा.



