गालूडीह: भाजपा सरकार में वर्ष 2016 में बंद सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग खोलने की तैयारी में है. इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला में 493 और घाटशिला ब्लॉग में 38 विद्यालय बंद है. जिलावार बंद स्कूलों को फिर से खोलकर इनका उपयोग कैसे किया जाए, इस पर रणनीति बनायी जा रही है. खुद स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्राथमिकताओं में इन बंद स्कूलों को खोलना है. इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को गालूडीह रिसोर्ट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि रघुवर दास की सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का हवाला देकर राज्य में करीब सात हजार प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दिया. प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का विलय पास के स्कूलों में किया गया था. स्कूल बंद होने के बाद ड्राप आउट की समस्या उत्पन्न हुई.(नीचे भी पढ़े)
प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पढ़ाई शुरू होगी: शिक्षा मंत्री ने कहा कि रघुवर दास सरकार में बंद किये गये सरकारी स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू की जायेगी. इन विद्यालयों को फिर से खोला जायेगा. इसके लिए जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जायेगी. गुरुवार को कैबिनेट बैठक में 32 विषय था. मैंने कई समस्याओं को रखा. मैंने मुख्यमंत्री से बंद किये गये सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपक बिरुवा ने भी सहमति दी. मुख्यमंत्री ने बंद स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कहा कि जिन स्कूलों को खोलने की आवश्यकता है उनको चिन्हित करें. झारखंड भौगोलिक क्षेत्र है. कही पहाड़ है तो कही जंगल है. जिन क्षेत्र के बच्चे पहाड़, जंगल और फोरलेन पार कर स्कूल जाते हैं उनको प्राथमिकता देकर चिन्हित करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)
नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक विद्यालयों में मातृभाषा में पढ़ना है. लेकिन प्राथमिक विद्यालय बंद रहने से यह कैसे संभव होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव को चिट्ठी दी गयी है. जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि हर पंचायत और ब्लॉक में सीएम स्कूल होगा. शिक्षा से कोई वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं में 5445 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 5380 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और 3569 बच्चे सफल हुए. सफलता का प्रतिशत 66.34 प्रतिशत रहा. वहीं,12वीं में विज्ञान संकाय में 2354 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 2312 बच्चे सम्मिलित हुए और 1430 बच्चे सफल रहे. सफलता का प्रतिशत 61.85 प्रतिशत रहा.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा ने नहीं बनाया शिक्षा की बुनियाद:शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने शिक्षा की बुनियाद ही नहीं बनाया. मेरा प्रयास शिक्षा की बुनियाद को मजबूत बनाना है. मैंने बहाली नियमावली में संशोधित किया. बंगाल के लिए कमिटी गठन किया. नियमावली बन गया है. पहले नियमावली नहीं था. 2021 में पहला मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने थे. उन्होंने स्थानीय नीति को लाया लेकिन भाजपा ने खारिज किया. उनको अपमान किया और कुर्सी से हटाया. कुछ लोगो की जान भी गयी. आज अगर वही नीति रहता तो एक भी पद खाली नहीं रहता. बाबूलाल का स्थानीय नीति नहीं रहने के कारण झारखंड का यह हाल है. इसके लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेदार है.1932 का खतियान जो पास किया है.(नीचे भी पढ़े)
जाति गणना से पहले सरना कोड दे केंद्र सरकार: शिक्षा मंत्री ने कहा कि 11 नवंबर 2020 को झारखंड की हेमंत सरकार ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर आदिवासियों के अधिकार सरना धर्म कोड के विधेयक को केंद्र सरकार के पास भेजा था. आदिवासियों की अपनी परंपरा है वह प्रकृति की पूजा करते हैं. सभी लोगों का अलग-अलग कोड है. लेकिन आदिवासियों के लिए कोई भी कोड नहीं है. जाति गणना से पहले केंद्र सरकार सरना कोड दे. जाति गणना से पहले सरना धर्म कोड को स्वीकृति मिलना चाहिए. उसके बाद हम जाति गणना को मानेंगे.














