चाकुलिया: कुड़मी समाज द्वारा शनिवार को रेल रोको आंदोलन के कारण बंदे भारत ट्रेन चाकुलिया स्टेशन पर आकर रूकी रहीं. यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एक बार फिर चाकुलिया के मारवाड़ी युवा समिति के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए सेवा कार्य में जुट गए है. (नीचे भी पढ़े)

समिति के अध्यक्ष विवेकानंद लोधा, सचिव माधव रूंगटा, अमितेश रूंगटा, विकास अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, विक्रम लोधा,अमर लोधा,आनंद लोधा,आशुतोष पसारी,समाज सेवी दीपक झुनझुनवाला, भरत रूंगटा समेत अन्य स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के बीच दुध,पानी और चाय की व्यवस्था कराई. वहीं समिति के सदस्यों ने मरीज, बुजुर्ग और महिला यात्रियों के लिए तत्कालीन प्रभाव से कार की व्यवस्था से उनके गणतव्य स्थान भेजने की व्यवस्था की. यात्रियों ने किराया देकर कार की सेवा ली. समिति के द्वारा किए गए कार्यों की यात्रियों ने सराहना की.



