गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. इस छापामारी दल में सहायक विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार, हुकुम सिंह सावैंया, संदीप महतो, आईपीएसजी एजेंसी कर्मी गणेश सिंह एवं अन्य विद्युत कर्मी अभियान में शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
छापेमारी सुबह दस बजे से संध्या पांच बजे तक किया गया. इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी करते आठ लोगों को पकड़ा. गालूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव निवासी गोम्हा मुर्मू, सरजू सोरेन, जगदीश मुर्मू, बागालगोड़ा गांव निवासी फकीर टुडू, बाघुड़िया गांव निवासी कंदन टुडू, रामराय हेंब्रम, लुस्कु हेंब्रम, राघव टुडू पर गालूडीह थाना में सहायक विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया है. इस अभियान से चोरी कर बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं में हड़कंप का माहौल है.














