बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत के अंगारीशोल गांव में बीती रात हाथियों द्वारा लाल मोहन मांडी के खेत में प्रवेश खेत में काटकर रखे गरमा धान की फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. इससे किसान को काफी नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार लाल मोहन मांडी ने खेत में तैयार गरमा धान की फसल को काटकर सुखने के लिए खेत में रखें हुए थे.(नीचे भी पढ़े)
रात में हाथियों खेत में प्रवेश कर फसल को खाकर और पैरों तलें रौंदकर बर्बाद कर दिया है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव से सटे जंगल में 6 -7 हाथियों का दल शरण लिए हुए है. गांव से सटे जंगल में हाथियों के रहने से क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के भय से ग्रामीण दहशत में हैं और लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.








