पोटका: झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर पोटका प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में रविवार को तेतला इम्पेरियल रिसोर्ट में बैठक सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया . इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाले एसआईआर,जनगणना एवं जनगणना में सरना धर्म कोड अंकित करने हेतु कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई .बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे .बैठक में झामुमो के जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत कमिटी के तमाम पदाधिकारी समेत झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे .बैठक को संबोधित करते विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो के पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर यह निगरानी करे कि एसआईआर में कोई भी ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश गांव के बाहर रहकर कार्य करते है उनका नाम मतदाता सूची से ना कटे . (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक गांव के लिये बीएलओ बनाये गए है झामुमो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को बीएलओ बना इनके साथ सहयोगी बना जनगणना कराने में सहयोग करने हेतु तैनात करेगी ताकि ग्रामीण सही तरीके से जनगणना के फार्म को भर सके .उन्होंने कहा कि जनगणना के फार्म में सरना धर्म का कोई जिक्र नही किया गया है जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति से मिलकर फार्म में सरना धर्म कोड को अंकित करने की मांग रखी है .उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश मे आदिवासियों की आबादी लगभग 12 करोड़ है जो सरना धर्म कोड को मानते है अगर जनगणना के कॉलम में सरना धर्म कोड अंकित नही होता है तो इनका अस्तित्व खतरे में आ जायेगा उन्होंने कहा कि झामुमो अपनी मांग को जोरदार तरीके से रखेगा .इस अवसर पर सुनील महतो, बबलू चौधरी, हीरामणि मुर्मू, चंद्रावती महतो,सुधीर सोरेन,भुवनेश्वर सरदार, बाघराय मुर्मू, हितेश भगत,जिकरुल होदा,चक्रधर महतो,बिरेन पात्र, भुगलु टुडू, मनोरंजन सरदार, विमल दास समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

नवनियुक्त जिला कमिटी का हुआ स्वागत: झामुमो के बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला कमिटी के अध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ,विधासागर दास, प्रणव महतो,सचिव रतन महतो,संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू,नासिर खान सहसचिव माणिक मल्लिक का प्रखंड कमिटी द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया .







