चाकुलिया: चाकुलिया रंकिणी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन गुरुवार को 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर में योग का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन लखी नारायण दास और आयुष विभाग के सरकारी योग प्रशिक्षक असीम पाल द्वारा प्रदान किया गया.योगाभ्यास का सत्र अत्यंत लाभकारी, ऊर्जा से भरपूर एवं मन को शांति एवं ताजगी प्रदान करने वाला रहा. सभी प्रतिभागियों ने इस अनुभव को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के अध्यक्ष सुमित शर्मा और सचिव विक्रम लोधा ने योग शिविर में शामिल सभी सदस्य उनके परिवारजन और मित्रों से आग्रह किया कि वे सभी शेष तीन दिनों के योग शिविर में अवश्य भाग लें और योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं.







