जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची के परिजनों ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, घटना 17 जून की सुबह करीब 11 बजे की है. बच्ची एक वाहन सर्विस सेंटर के पास खेल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया.







