चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में धूमधाम से गाजन पर्व (भोक्ता) आयोजित हुआ. गाजन पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. मौके पर मेला का आयोजन किया गया. ग्रामीण पूजा कर मेला का भी लुफ्त उठाया. गाजन पर्व के अवसर पर भोक्ताओं ने पूरे बदन में पीन घोंपकर, कांटे पर लेटकर और जीभ में कील घोंपकर ढोलक की थाप पर नाचते झुमते मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. वहीं कई (उड़न भोक्ता) भक्त अपने पीठ में लोहे की कील घोंपकर हवा में झूल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाई. मौके पर पूजा कमेटी द्वारा भक्तों के बीच चना, गुड़ और शर्बत का वितरण किया गया. पूजा देखने के लिएसिमदी,कुमारीशोल,कुचियाशोली,बहादुरपुर,साढ़पुरा,जिरापाड़ा समेत अन्य गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़े)

पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष कोकिल चन्द्र महतो,भवतारण महतो,धीरेन्द्र नाथ महतो,त्रिलोचन महतो,विद्युत महतो,जगदीश नायक,सुबोध नायक,नीलकंठ महतो, मनोज महतो, सुशील महतो समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं प्रखंड के माटियाबांधी गांव के शिव मंदिर परिसर में भी गाजन पर्व धूमधाम से मनाया गया. भोक्ताओं ने भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा की. इस पर्व के अवसर पर ग्रामीण भी मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की और क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की.




