बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को गणेशोत्सव के अवसर पर पंडाल,मंदिर,विद्यालय से लेकर घरों में गणपति बप्पा को स्थापित कर विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई. गणेश पूजा के अवसर पर माहौल भक्तिमय हो गया और भक्तों में उल्लास का माहौल है.बामडोल ए टू जेड कमेटी के गणेश चतुर्थी के अवसर पर खास आकर्षण का केंद्र रही. भगवान श्रीगणेश की भव्य मूर्ति, जिसे महाराजा के थीम में बनाया गया था. (नीचे भी पढ़े)
इस अद्भुत मूर्ति ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा और गणेश दर्शन के लिए पूजा पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ.वहीं चड़कमारा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चड़कमारा, महुलडांगरी में पूजा पंडाल में गणपति विराजमान दिखे. चौरंगी स्थित भवानी देवी उच्च विद्यालय में में धूमधाम से गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया. गणेश पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल और मंदिरों में आराधना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी.



