गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव में बाहा रासा क्लब हलुदबनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार शाम समापन हो गया. इसका फाइनल मैच मार्डी एंड मार्डी एफसी और सोरेन एफसी जमशेदपुर के बीच खेला गया. तय समय पर दोनों टीमों बराबर पर रहीं. टाई ब्रेकर में मार्डी एंड मार्डी एफसी की टीम विजयी हुई. मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किरया. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खेल के प्रति गंभीर है. खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. खेल के माध्यम से रोजगार प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. विधायक द्वारा विजेता टीम को नकद 30 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.







