बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के सिजुआ गांव में पिछले दिनों 16 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इस समस्या से मुखिया राम मुर्मू को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से बात की. मुखिया के प्रयास और विभाग की सक्रियता के कारण आज गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
अब गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने मुखिया एवं वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगल बास्के, शकुंतला बास्के, रवि गोप, रहीन बास्के, पूर्णिमा गोप, रायमुनी बास्के, संगीता बास्के, चित्तरंजन बास्के, गुरूवारी पातर, मंगल पातर, सुकूरमुनी बास्के, सुरू पातर, पुनता बास्के, मीरू बास्के, दुर्गा बास्के, पेली गोप, फुलमनी बास्के, विश्वजीत पातर, विजय बास्के, रोहित बास्के, विजय पातर, सुकलाल बास्के, विश्वजीत बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.














