चाकुलिया: बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने रविवार को अपने पैतृक गांव चाकुलिया प्रखंड स्थित बेंद और श्यामसुंदरपुर गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने राधा माधव के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. संकीर्तन के मधुर भजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है और लोग राधा गोविंद की भक्ति में डूबे हुए है. विधायक मोहंती ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से सामाजिक और आध्यात्मिक एकता को मजबूती मिलती हैं.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया. मौके पर ग्रामीणों ने भी विधायक के साथ संवाद कर विभिन्न स्थानीय समस्याओं को साझा किया, जिनके समाधान का भरोसा दिया. कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,मिथुन कर,अमीर पोलाई,अजय पाल, ज़हरलाल मोहंती, प्रकाश मोहंती, पप्पू मोहंती, विश्वजीत नंदी, मलय मोहंती, रूपा दास, वैद्यनाथ महाली, लोकनाथ मोहंती, सोमेन साव, रंजीत कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.











