रामगढ़: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना अंतर्गत छोटकीलारी बगीचा के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी,जबकि बाइक पर बैठी उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गयी.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों का समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. बाद में 4.50 लाख मुआवजा के बाद शव को उठाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति- पत्नी बाइक से सब्जी बेचने जाते थे. सब्जी बेचने के बाद वे लोग बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान छोटकीलारी बगीचा के पास एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पति की मौत हो गयी और पत्नी बुरी तरह से घायल हो गयी.











