चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विधायक समीर मोहंती ने अनाबाद निधि झारखंड सरकार की योजना से स्वीकृत चार विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. विधायक ने प्रखंड की चालुनिया पंचायत के भंडारू गांव में ग्राम प्रधान के घर से तरुण मंडल के घर तक 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य, कुचियशोली पंचायत के मातापुर तालाब में 300 फीट गाढ़वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ सिमदी पंचायत के जीरापाड़ा में 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य और लोधाशोली पंचायत के माटीहाना मुख्य पथ से लोधाशोली उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर 400 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, 20 सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो ,जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, जिला परिषद सदस्य रायदे हांसदा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा , बलराम महतो,निर्मल महतो, जगन्नाथ महतो,सुनाराम हांसदा, कीर्ति सुंदर महतो ,कृष्णा नायक, संतोष मंडल, अक्षय नायक ,मंजू टुडू, अजीत गोप समेत अन्य उपस्थित थे.



