चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह सह शिक्षक अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चांदराय सोरेन ने की. इस दौरान विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं एवं पठन-पाठन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा विधायक समीर मोहंती के समक्ष कुछ मांगे रखी गई, जिसमें प्लस टू स्तर पर विषय वार शिक्षकों की मांग, एक ऑडिटोरियम सहित विभिन मांगें शामिल है. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के वैसे दस विद्यार्थियों जो 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाए उन्हें विधायक समीर मोहंती के हाथों उपहार, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. बैठक में विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि समीर दास, मुखिया फुलमनी मांडी, ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक शिक्षक सुनील सिंह, अभिभावक बाबूलाल मांडी, सिदो हांसदा ,सरकार किस्कु समेत अन्य उपस्थित थे.



