रांची : कोल्हान समेत पूरे पूरे झारखंड में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. वहीं शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. वहीं राज्य में यह दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की माने तो कोल्हान समते पूरे झारखंड में अगले तीन दिन यानी 29, 30 जून और 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 2 जुलाई को राज्य के रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश का अनुमान है.
अगले तीन दिन इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
29 और 30 जून को इन जिलों में आरेंज और येलो अलर्ट – झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिलें में भारी बारिश की चेतावनी है. राज्य के बोकारो, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है.
1 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना – 1 जुलाई को राज्य के गुमला, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग, सिमडेगा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है.



