गालूडीह: पोइला बोशाख यानी बंगाली समुदाय के नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को आंचलिक बंगभाषी समिति गालूडीह द्वारा अंडरपास के नीचे राहगीरों के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया. बंगाली समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी.(नीचे भी पढ़े)
समिति के सदस्यों ने बताया कि आंचलिक बंगभाषी समिति गालूडीह हर वर्ष पोइला बोशाख के दिन इस तरह का आयोजन करती है. मौके पर खुदीराम महतो, अशोक सरकार, महेश्वर दत्ता, अनूप चटर्जी, डॉ डीडी लोहरा, बिभाष गिरी, जयदेव दत्ता, बिपुल दत्ता, अंकित, सौरभ, किरण, सोमनाथ, साधु आदि उपस्थित थे.



