गालूडीह: झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से गुरुवार को स्वर्णरेखा परियोजना विभाग के बराज प्रमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान अभियंताओं के बीच के बीच कपड़े के थैले का भी वितरण किया गया. इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं.मुख्य अभियंता रामनिवास प्रसाद ने कहा कि एक पेड़ लगभग 274 लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन छोड़ता है. यह औसत मानव की आवश्यकता का लगभग आधा होता है. एक स्वस्थ मनुष्य को हर दिन लगभग 550 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि पौधारोपण को अब हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा. हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने जीवन में दो पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें. यह सोच आज की पीढ़ी को भी दें, ताकि वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुखद वातावरण तैयार कर सकें. इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रविकांत चौधरी, सागर मिंज, अजय प्रजापति, अध्यक्ष विश्वनाथ बाजपेयी, सहायक अभियंता आयोजन सचिव विपुल दुबे, कोषाध्यक्ष हिमालय, सुभम राय, कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे.



