जमशेदपुर: श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस ऑनलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की थीम थी एक पेड़ मां के नाम, जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दिल से अपनाया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मौसमी के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया. (नीचे भी पढ़े)

शिक्षकों ने पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित वीडियो और प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया. विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, कविता पाठ और भाषण जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया. साथ ही उन्होंने अपने घरों में पौधारोपण कर उसकी तस्वीरें साझा कीं और हर महीने एक पौधा लगाने तथा प्लास्टिक उपयोग कम करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. यह आयोजन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी रहा, बल्कि छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना को भी सशक्त रूप से जागृत किया.



