चाकुलिया: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा और मारवाड़ी महिला समिति ने संयुक्त रूप से पुराना बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में समारोह आयोजित कर 100 दिव्यांगों के बीच शॉल का वितरण कर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी गोपाल रूंगटा और चंदा रूंगटा उपस्थित थे. मौके पर संबोधित करते हुए गोपाल रूंगटा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है. उन्होंने कहा कि मंच के सदस्य पीड़ित और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. मंच के सदस्य सेवा भाव कार्य कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसी मायने में अपने आप को कमजोर ना समझे. (नीचे भी पढ़े)

आज कई दिव्यांग अपने कार्य क्षमता के दम पर देश भर में अपना परचम लहराया है. मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी महिला समिति दिव्यांगों के साथ है जहां भी जब भी जरूरत पड़ेगी मंच के सभी सदस्य उनके साथ है. मौके पर दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगा नारायण दास ने कहा कि मंच द्वारा ऐसी कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगो को सम्मान देने का सराहनीय कार्य किया है. मंच के सदस्यों के रग रग में सेवा भाव है और हमेशा सेवा कार्य कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है. मंच द्वारा हर वर्ष अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग देने का काम किया है जो सराहनीय है. इस मौके पर समाजसेवी आलोक लोधा, महिला मंच की रीता लोधा, युवा मंच के अध्यक्ष विवेकानंद लोधा समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर विनय रूंगटा, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, युवा मंच के सचिव माधव रूंगटा, कोषाध्यक्ष अमितेश रूंगटा, सह सचिव विक्रम लोधा, संरक्षक नितिन केडिया, अमर लोधा, भार्गव लोधा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व मंच के सदस्यों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.



