अररिया: बिहार के अररिया जिले में बुधवार की सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इलाके में दिनदहाड़े हुए इस मर्डर से लोग दहशत में हैं. मृतका की पहचान यूपी के बाराबंकी निवासी 28 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. जो हाल ही में खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थीं. (नीचे भी पढ़े)
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पास आए और करीब से कनपट्टी पर गोली मारकर फरार हो गए. गोली लगते ही शिवानी मौके पर गिर पड़ीं. ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि शिक्षिका की कुछ पहले सगाई हुई थी. इस संबंध में अररिया के एसपी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है. हत्यारे किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे.



