चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब इन दिनों जलकुंभियों से भरा हुआ है. तालाब में जलकुंभी भरने से क्षेत्र के लोगों को भी दैनिक कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दुर्गा पूजा भी नजदीक है और नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाली पूजा के सभी मूर्तियों का विसर्जन इसी तालाब में पूजा कमेटी करती है. ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तालाब को जल्द साफ सफाई नहीं किया गया तो विभिन्न पूजा कमेटी को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.(नीचे भी पढ़े)
लोगों ने कहा कि इस तालाब में विभिन्न पूजा पाठ, धार्मिक कार्यक्रम और सामाजिक कार्य के लिए लोग निर्भर रहते हैं. वहीं क्षेत्र के लोग दैनिक कार्य में भी प्रयोग करते हैं. तालाब में जलकुंभी भरने से तालाब का पानी भी दुषित हो रहा है जिससे लोग भी प्रभावित हो रहें हैं. क्षेत्र के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द तालाब को साफ किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके.




