गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा पंचायत के खड़ियाडीह सबर बस्ती निवासी कटला सबर का कुछ दिनों पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था. श्राद्धकर्म के लिए उनके परिजनों ने झामुमो नेता मंटू महतो के माध्यम से सहयोग के लिए स्कूली शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन से आग्रह किया था.(नीचे भी पढ़े)
सोमेश सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ता के हाथों श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग राशि भेजवाया. सहयोग मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने सोमेश सोरेन का आभार प्रकट किया. इस मौके पर मंटू महतो, मंगल सिंह, साबिर महतो व ग्रामीण उपस्थित थे.














