गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के गालूडीह मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में बुधवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया. इस दौरान ग्रामीण एसपी के साथ गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश समेत पुलिस बल शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
सुरक्षा ऑडिट के दौरान बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी. बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने के लिए निर्देश बैंक प्रबंधकों को दिया गया. सुरक्षा ऑडिट में बैंको में सुरक्षा में कमी पायी गयी. ग्रामीण एसपी ने सभी कमियों को जल्द पूरा करने का बैंक प्रबंधक को निर्देश दिये.




