जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बिनोद सिंह और उनकी टीम के लोगों ने बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु से मुलाकात की. इन लोगों ने उनको वेज रिवीजन समझौता की पूरी जानकारी दी और मार्गदर्शन मांगा. सभी ने उनका पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बेहतर बोनस करने को लेकर भी सलाह दी. इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि बिनोद सिंह छोटे भाई है. उनके साथ मिलकर मजदूर हित में कई काम अभी और करने है.




