गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पायरागुड़ी में मंगलवार को विद्यालय के शिक्षक सचिनानंद माझी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों,अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को पुष्पगुच्छ और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट देकर विदाई दी गयी. शिक्षकों ने सेवानिवृत शिक्षक को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामना देते हुए कुशल स्वास्थ्य की कामना की.(नीचे भी पढ़े)
वहीं, शिक्षक सचिनानंद माझी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय के विकास के विभिन्न कार्यों सहित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सभी शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिला. कहा कि अपने सेवा काल के दौरान बच्चों एवं स्थानीय लोगों द्वारा मिले स्नेह एवं प्यार को ताउम्र भूल नहीं पाउंगा. इस मौके पर ग्राम प्रधान बासंती प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक देवराज शीट, दीनबंधु महतो, सुब्रत महतो, रीता चंद्र, अक्षय पात्र, एसएमसी और ग्रामीण उपस्थित थे.














