चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर – कालापाथर पंचायत के पहाड़ों पर बसा गांव पोचापानी गांव निवासी सोबान मांडी को शनिवार विधायक समीर मोहंती ने आवास निर्माण करने के लिए आर्थिक सहयोग किया. विदित हो कि सोबान मांडी का घर बरसात में ध्वस्त हो गया था और वह पुराने कपड़ों से तम्बू बनाकर परिवार संग रह रहा था. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती अपने कार्यकर्ताओं संग गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार की सुध ली और मौके पर तत्काल आवास निर्माण करने के लिए टीना, रोला, परिवार को वस्त्र और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर सोवान मांडी ने कहा कि वह प्रखंड कार्यालय में सरकारी आवास उपलव्ध कराने के लिए आवेदन भी दिया है. परंतु अबतक उसे आवास का लाभ नहीं मिला है. विधायक श्री मोहंती ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय,प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो,बलराम महतो,तापस दास,कृति महतो समेत अन्य उपस्थित थे.


