गालूडीह: कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई में सोमवार को राज्य ग्रामीण विकास संस्थान हेहल रांची द्वारा आयोजन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के जेएसएलपीएस अंतर्गत आजीविका संवर्धन के लिए आजीविका कृषि सखियों को उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण में पूर्वी सिंहभूम जिले के 45 आजीविका कृषि सखियों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)
राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची के सहायक निदेशक राजीव रंजन ने प्रशिक्षण दिया. इस दौरान फसल चक्र, मिट्टी परीक्षण, खरीफ फसलों में धान, मक्का,अरहर सहित फसलवार जैविक व प्राकृतिक खेती की विधियां, बीज उपचार, नर्सरी तकनीक, पौध संरक्षण प्रबंधन की विस्तार पूर्व जानकारी दी गयी. मौके पर डॉ देबाशीष महतो, गोन्द्रा मार्डी आदि उपस्थित थे.



