चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में विगत कई दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है. जिसके कारण ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाथियों से अपनी सुरक्षा के लिए हवाई पट्टी से मौरबेड़ा गांव तक जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों को श्रमदान से साफ करने का फैसला किया.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्य में मौरबेड़ा गांव के बाजुन हांसदा, जगदीश मुंडा, पुलिन मुंडा, सुनाराम हांसदा, सुकरा मुंडा, सुजीत किस्कू, चामटू मुंडा, सोनाराम मुर्मू, हीकिम मुर्मू समेत अन्य कई युवक स्वेच्छा से श्रमदान में शामिल हुए. इस दौरान युवकों ने झाड़ियों और घास को काटकर इकट्ठा किया और उनसे बचने के लिए आवश्यक उपाय अपनाए. युवकों ने वन विभाग से हाथियों के समस्या का स्थायी समाधान करने का भी आग्रह किया.



