चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रैली निकाली. रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद,अमर रहे का नारा लगा रहे थे. विद्यालय परिसर से निकली रैली मुख्य पथ होते हुए पुरे पोषक क्षेत्र का परिभ्रमण किया और ध्यानचंद के नारे लगाए. इस मौके पर प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, गोबिंद गोप, विश्वनाथ पाल, राजीव मल्लिक, अंजन भोल, संदीप बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.




