मनोहरपुर : गोइलकेरा हाट मैदान में 14 अक्टूबर को जल, जंगल व जमीन के प्रणेता देवेंद्र माझी का शहादत दिवस मनाया जाएगा. जिसको लेकर एक श्रद्धांजिल सभा का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री-विधायक और पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे. इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सांसद जोबा माझी ने सोनुवा वन विश्रामागार व गोइलकेरा प्रखंड सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनायी. साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. सांसद श्रीमती माझी ने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया है कि पंचायत अध्यक्ष समर्थकों को अनुशासित ढ़ंग से लाने व वापस पहुंचाने में खास योगदान देंगे. बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि सोनुवा से गोइलकेरा तक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा के तोरणद्वार लगाए जा रहे है. सांसद ने वाहनों की व्यवस्था व अन्य की जानकारियां भी हासिल की. इस अवसर पर सोनुवा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, दीपक प्रधान, अमित अंगरिया, यदुपति प्रधान, नरेंद्र मुंडा, अजय किशोर दास, अमर सिंह दिग्गी, प्रणव रजक, अश्विनी महतो, मांगता सुंडी, रामराय बोयपाई, अमीन माझी, गोइलकेरा जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, अघना कंडुलना, मुखिया उदय चेरेवा, सुखमती कोड़ा, प्रिंस खान, वसीन खान समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.














