चाकुलिया: चाकुलिया के नागाबाबा मंदिर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गुरूवार को गुरु पूर्णिमा महापर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया. इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ और विशेष गुरु पूजन संपन्न हुआ. चाकुलिया एवं आस-पास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार महायज्ञ में आहुतियां प्रदान की एवं गुरु सत्ता को श्रद्धा सुमन समर्पित की.यज्ञीय कार्यक्रम के साथ विभिन्न संस्कार भी करवाए गये. कार्यक्रम के पश्चात् सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया.



