
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुवार की रात कांट्रेक्टर एरिया में महिला बसंती देवी से पर्स की छिनतई कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद उसे बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. बदमाश ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम सूरज कुमार और धतकीडीह का रहने वाला बताया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)
बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह कुछ काम से कांट्रेक्टर एरिया आई थी. वह पैदल ही जा रही थी. पीछे से बदमाश आया और झपट्टामार पर्स लेकर भाग निकला. उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. बता दे कि शहर में लगातार छिनतई की घटनाएं हो रही है. दो दिन पहले गोलमुरी में महिला तारा दुबे से 15 हजार रुपये और मोबाइल की छिनतई कर ली गई थी.




